18 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नगद की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 17 Mar 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
18 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नगद की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

18 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नगद की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

गुमला. शहर के रामनगर में एक शिक्षक के घर चोरी की घटना घटी है. चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. घर के सदस्य बाहर थे और मकान खाली पड़ा था. इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता मधुछंदा सेन गुप्ता जो एक निजी विद्यालय (नेट्रोडैम विद्यालय) में शिक्षिका है. उन्होंने इस संबंध में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. चोरों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गये. पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने के दो नेकलेस, पांच लॉकेट, कंगन, झुमका, बाली, टॉप्स, पांच अंगूठियां, पांच सेट मंगल सूत्र, पोला समेत अन्य आभूषण शामिल हैं. इसके अलावा चार चांदी के चैन, पांच जोड़ी पायल, तीन सिंदूरदानी, चांदी का बिहिया भी चोरी कर ली गयी. नगद राशि लगभग डेढ़ लाख रुपये भी चोर अपने साथ ले गये. चोरी गये जेवरों की कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बतायी जा रही है. इतना ही नहीं, चोरों ने डाकघर में जमा किसान विकास पत्र (केवीपी), जिसकी परिपक्वता तिथि वर्ष 2018 को भी नहीं छोड़ा और उसे भी अपने साथ ले गये. घटना की जानकारी पीड़िता ने मोबाइल के माध्यम से पुलिस को दी. घटना के बाद इलाके में स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गये सामानों की बरामदगी की अपील की है. सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola