अधिवक्ताओं का काम जन अधिकारों की रक्षा करना : बलदेव शर्मा

Updated at : 20 Sep 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का काम जन अधिकारों की रक्षा करना : बलदेव शर्मा

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई के स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी

विज्ञापन

गुमला. अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गुमला जिला इकाई ने शनिवार को परिषद के 34वें स्थापना दिवस पर सूचना भवन में संगोष्ठी की. अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शशि रंजन अखौरी ने की. संगोष्ठी में परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गुमला जिला प्रभारी बलदेव शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार द्वारा निर्दयतापूर्वक जन अधिकारों को कुचलने के कारण अधिवक्ताओं ने जन अधिकारों की रक्षा के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से संगठन बना कर काम करना शुरू किया. इसको देखते हुए प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने अधिवक्ताओं के सभी संगठनों को एक छत प्रदान करने के लिए सात सितंबर 1992 ई को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का गठन करा कर उसका पंजीकरण कराया. तब से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुलभ कराने के लिए लगातार काम करने लगा है. गांव में जाकर गरीबों व पिछड़े लोगों को न्याय प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ उन्हें कानूनी परामर्श देने का काम किया जा रहा है. मौके पर अशोक कुमार पांडेय मुकुल, आदित्य कुमार सोनी, आकाश नंद अखौरी, प्रकाश चंद्र गोप, सच्चिदानंद गोप, धनेश्वर साहू, दिलीप कुमार पांडेय, विष्णु कुमार विश्वकर्मा, सचिव मुकेश कुमार साहू ने परिषद के अधिवक्ताओं के बौद्धिक विकास व समय-समय पर संगोष्ठी व कार्यशाला करने समेत कई सुझाव दिये. मौके पर राकेश किरण उर्फ राजू, बिरसू सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार साहू, परमेश्वर साहू, विश्वनाथ साहू, मैनेजर साहू, दिलीप नायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola