पत्नी से नहीं दिया पैसा, तो सल्फास खाकर की आत्महत्या

पत्नी से नहीं दिया पैसा, तो सल्फास खाकर की आत्महत्या
गुमला. पालकोट थाना के तिलहइडीह गांव निवासी सुमन लोहरा (35) ने बुधवार को सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया. परिजनों ने फंदे से उतार कर उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से घर ले गये. एंबुलेंस चालक को पता चला कि सल्फास खाने से उसकी मौत हुई है. इसके बाद डॉक्टर के कहने पर वह शव को पुनः वापस सदर अस्पताल लेकर आया, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया. जानकारी के अनुसार युवक विवाहित था. उसकी दो बेटी व एक बेटा है. गुरुवार को बघिमा बाजार में लगने वाला मुर्गा लड़ाई में जाने की बात कहा था. इसके लिए पत्नी से पैसों की मांग की थी. पर्व को देखते हुए पत्नी ने घर का अनाज बेचा था और बच्चों को दशहरा मेला घुमाने ले जाने की बात कही थी. पैसा नहीं मिलने पर युवक गांव के लोगों के साथ गुरुवार की शाम शराब पीने चला गया. घर लौटने के बाद उसने सल्फास खा लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.
सांप के डसने से बच्चे की मौत
गुमला. घाघरा थाना के देवाकी गांव निवासी छात्र सुलेमान उरांव (10) को सांप ने डस लिया, जिससे वह गंभीर हो गया. परिजनों ने उसे सीएचसी घाघरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. गुरुवार दिन दो बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




