शादी का झांसा देकर युवती को साथ रखा, गर्भवती होने पर छोड़ा

Updated at : 30 Mar 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती को साथ रखा, गर्भवती होने पर छोड़ा

पीड़िता ने गुमला थाना में आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

गुमला. गुमला के केरकी महुआटोली की एक आदिवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक अपने घर में साथ रखने, फिर शारीरिक संबंध बनाने और अब आठ माह की गर्भवती होने के बाद छोड़ देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले युवती की मुलाकात घाघरा प्रखंड संदीप नायक से हुई थी, जो पेशे से सवारी पिकअप का ड्राइवर है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिला कर अपने घर में रखा. युवती करीब छह माह तक आरोपी के घर में रही. दोनों पति-पत्नी की तरह रहे. पीड़िता के अनुसार 19 फरवरी को जब वह लगभग आठ माह की गर्भवती थी. तब वह घर चली आयी. इस बीच उसे पता चला कि आरोपी ने दूसरी युवती को अपने साथ रख लिया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद वह अपने गांव लौटी, जहां उसे इस सच्चाई का सामना करना पड़ा. इसके बाद वह अपने घर लौटी. लेकिन घर वाले भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसकी मां ने उसे एक किराये के मकान में रख दिया. तब से वह अकेले रह रही. पीड़िता ने बताया कि आरोपी अब गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से भी इनकार कर रहा है और लगातार उसे धमकी दे रहा है कि यदि उसने थाना में शिकायत की, तो जान से मार देंगे. इधर अलग जाति के युवक के साथ रहने की बात कह कर पिता और भाई-बहन ने उससे दूरी बना ली है. हालांकि पीड़िता की मां अपनी बेटी के साथ है. इस मामले में पीड़िता ने गुमला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola