गुमला : पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गयी सहिया की कर दी हत्या

Updated at : 12 Apr 2020 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गयी सहिया की कर दी हत्या

बाहर से आये कोरोना के संदिग्धों का सर्वे कर रही सहिया की हत्या रविवार की शाम को कर दी गयी. घटना गुमला जिला स्थित चैनपुर थाना अंतर्गत सुखड़ी ग्राम की है. 50 वर्षीय सहिया कलारा कुजूर की हत्या कर दी गयी है. घटना रविवार शाम 5 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका कलारा कुजूर गांव में घूम-घूमकर बाहर से आये लोगों की सूची तैयार कर रही थी. इसी दौरान पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने के क्रम में उसकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : बाहर से आये कोरोना के संदिग्धों का सर्वे कर रही सहिया की हत्या रविवार की शाम को कर दी गयी. घटना गुमला जिला स्थित चैनपुर थाना अंतर्गत सुखड़ी ग्राम की है. 50 वर्षीय सहिया कलारा कुजूर की हत्या कर दी गयी है. घटना रविवार शाम 5 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका कलारा कुजूर गांव में घूम-घूमकर बाहर से आये लोगों की सूची तैयार कर रही थी. इसी दौरान पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने के क्रम में उसकी हत्या कर दी गयी.

Also Read: Coronavirus Pandemic: झारखंड के बोकारो में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में कोरोना से दूसरी मौत

सर्वे के दौरान सहिया ने देखा कि उसी के गांव के कामिल कुजूर व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. पति-पत्नी की लड़ाई झगड़े को देखकर इन दोनों के झगड़े को छुड़ाने की नियत से क्लारा कुजूर उन दोनों के बीच पहुंची और उनके झगड़े को खत्म करवाने का प्रयास करने लगी. जिससे कामिल आक्रोशित हो गया. उसने अपनी पत्नी से झगड़ना छोड़कर पास पड़े कुदाल से कलारा कुजूर के सिर पर घातक वार कर दिया. जिससे सहिया की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी.

सहिया की मौत के बाद ग्रामीण गुस्से में हैं. ग्रामीण आरोपी को पीटने पे उतारू थे, उस बीच घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी सुदामा राम, सहायक अवर निरीक्षक मदन शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक विजय राम सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. मृतका के शव को अपने कब्जे में कर लिया और आरोपी को पकड़कर थाने ले गये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola