महिला को सांप ने डसा, मौत

Updated at : 04 Oct 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
महिला को सांप ने डसा, मौत

महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर थाना के बसइरटोली निवासी रामावती देवी (60) की सांप के डसने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दो बजे सांप के डसने पर महिला चिल्लायी. पति नींद से जागा और पत्नी के पास पहुंचा. पत्नी ने बताया कि एक सांप उसके हाथ में डस लिया है. लेकिन काफी ढूंढने पर भी सांप नहीं मिला. सुबह होने के बाद पति गांव के ही एक व्यक्ति को बुला कर लाया. उसने जड़ी बूटी का घोल बना कर महिला को पिलाया. इसके बाद शनिवार की सुबह नौ बजे महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया, जहां से उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. शनिवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया. लेकिन इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत होने पर उसके पति देवतू रौतिया व पुत्र सोहन रौतिया महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे. लेकिन अस्पताल कर्मियों के काफी समझाने बुझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए. घटना की सूचना पर गुमला थाना के एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल पहुंच शव का पंचनामा किया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजन उसे अपने घर लेकर गये.

दो बाइक की टक्कर में दो घायल

टोटो. गुमला के टोटो के समीप शुक्रवार की शाम सात बजे दो बाइक में टक्कर हो गयी. घटना में एक बाइक में सवार टोटांबी केउंदटोली निवासी सुजीत उरांव व दूसरी बाइक में सवार कमल उरांव घायल हो गया. घटना में सुजीत को सिर चेहरा व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी है. जबकि कमल को पूरे शरीर में चोट लगी है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola