छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

Updated at : 12 Aug 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन

बसिया. विद्युत अवर प्रमंडल कामडारा के कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बसिया प्रखंड क्षेत्र के सूरजपुर, कुम्हारी, लुंगटू गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें बिजली चोरी करने के आरोप में सूरजपुर निवासी पावल तोपनो, संजय मांझी, इंदर मांझी, पंचम मांझी, इंदु मांझी, विष्णु मांझी पर विद्युत चोरी के आरोप में जुर्माना लगाते हुए विद्युत अधिनियम के तहत बसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. छापेमारी के बाद ग्रामीणों में दहशत है. छापेमारी टीम में तकनीकी सहायक लक्ष्मण साहू, मुसेबियुस कुल्लू, गंगा ओहदार आदि मौजूद थे.

भालू के हमले से अधेड़ घायल, इलाजरत

पालकोट. थाना क्षेत्र के कोलेंग गांव निवासी मनोज कुल्लू (50) को सोमवार को भालू ने हमला कर घायल कर दिया. मनोज कुल्लू सोमवार को अपने घर के पड़ोस में किसी काम के सिलसिले में गया था, तभी भालू ने मनोज पर हमला कर घायल कर दिया. इधर मनोज व भालू में उठा पटक होने के बाद भालू को मनोज ने भगा दिया. हमले में घायल मनोज कुल्लू को परिजनों ने मंगलवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. इधर, वन विभाग के वनपाल को सूचना मिलने के बाद पालकोट सीएचसी पहुंचकर घायल अधेड़ को दो हजार रुपये सहायता राशि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola