नियमों का पालन नहीं करने वालों से वसूला गया जुर्माना

सघन वाहन जांच अभियान चलाया
भरनो. भरनो थाना चेकपोस्ट पर डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 2.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों (बस व वैन) की गहनता से जांच की गयी. सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी पायी गयी. साथ ही अन्य वाहनों में भी कागजात व सुरक्षा उपकरणों की कमी पायी गयी. बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग चलने वाले बाइक चालकों पर भी कार्रवाई की गयी. व्यावसायिक रूप से चलने वाले कई वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ते मिले. ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की गयी. डीटीओ ने वाहन चालकों व मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. अभियान में थानेदार संतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
खड़िया भाषा के शिक्षक की कमी का मुद्दा उठाया
सिसई. विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विस सत्र के दौरान बुधवार को बीएन जालान कॉलेज में खड़िया शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने महाविद्यालय में खड़िया भाषा के शिक्षक की मांग की. विधायक ने कहा कि खड़िया भाषा के पठन-पाठन हेतु विद्यार्थियों का कॉलेज में नामांकन ले लिया गया है. लेकिन खड़िया भाषा के एक भी शिक्षक नही रहने से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




