पति से तंग होकर महिला ने खाया कीटनाशक, गंभीर

Updated at : 09 Jun 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
पति से तंग होकर महिला ने खाया कीटनाशक, गंभीर

पति से तंग होकर महिला ने खाया कीटनाशक, गंभीर

विज्ञापन

गुमला. सिसई थाना क्षेत्र निवासी बर्री सहीजाना निवासी रिंकी देवी (23) ने रविवार की शाम 6:30 बजे उर्वरक खा लिया. उल्टी व हालत खराब होने के बाद परिजन उसे रेफरल अस्पताल सिसई ले गये, जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार महिला का पति अधिक शराब पीता था. करीब एक सप्ताह से वह शादी विवाह कार्यक्रम में कभी यहां कभी वहां घूम रहा है. वह शादी कार्यक्रम में घाघरा गया था. साथ में अपनी पत्नी व बहन का मोबाइल भी ले गया था. बहन व पत्नी रविवार को घाघरा पहुंचे और घर चलने को कहा. लेकिन वह घर जाने के लिए तैयार नहीं हुआ. अपनी बहन का मोबाइल लौटा दिया. लेकिन पत्नी का मोबाइल अपने पास रख लिया. इसके बाद नाराज पत्नी घर वापस आकर उर्वरक खा ली. दोनों का एक बेटा व बेटी भी हैं. पत्नी रिंकी ने बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद मारपीट करता है, जिससे तंग आकर मैंने यह कदम उठाया.

ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, मौत

रायडीह. थाना क्षेत्र के केमटे गांव निवासी गणेश सिंह (29) की ट्रैक्टर से दबने से घटनास्थल पर मौत हो गयी. ट्रैक्टर से दबने के बाद उसे निकाल कर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और वह अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई का काम करता था. सोमवार को वह गांव में किसी का खेत जोत कर आया था. ट्रैक्टर में कुछ खराबी के कारण उसे अपने से ठीक कर रहा था. इस बीच ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर उस ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola