लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

Published at :07 May 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

जिला स्थापना समिति गुमला की बैठक

विज्ञापन

गुमला. जिला स्थापना समिति गुमला की बैठक उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सेवा मामलों, अनुकंपा नियुक्ति, सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति समेत अन्य प्रशासनिक विषयों की विस्तृत समीक्षा व विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान अनुकंपा के आधार पर प्राप्त दो आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें अनुमोदित किया गया. साथ ही उग्रवादी हिंसा से संबंधित दो मामलों पर गंभीरता से चर्चा के बाद आवश्यक प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. चौकीदार नियुक्ति के तहत अनुकंपा से जुड़े छह मामलों की पुष्टि की गयी. इसके अलावा विभिन्न विभागीय कार्यालयों से प्राप्त सेवा संपुष्टि व प्रोन्नति से संबंधित कुल आठ प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने पर बल दिया. विशेष रूप से चौकीदारों की सेवा संपुष्टि को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एमएसीपी अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा के बीच आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी अंचलों से कार्यरत चौकीदारों की अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करायी जाये, ताकि उनके सेवा से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जा सके. उपायुक्त ने कहा कि स्थापना समिति की बैठक प्रशासनिक दक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी, डीसीएलआर राजीव कुमार, एसडीओ राजीव नीरज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन आदि पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola