समस्याओं का निराकरण नहीं होने से जनता परेशान : संयोजक

Updated at : 25 May 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं का निराकरण नहीं होने से जनता परेशान : संयोजक

झारखंड नवनिर्माण दल गुमला की बैठक

विज्ञापन

गुमला. झारखंड नवनिर्माण दल गुमला की बैठक कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के पास लेवनार्ड खलखो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि देश व राज्य की हालात से लगता है कि लोकतंत्र तेजी से हावी होते जा रहा है. यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. व्याप्त भ्रष्टाचार व जन समस्याओं का निराकरण नहीं होने से जनता परेशान है. वहीं केंद्र व राज्य सरकार मूकदर्शक बनी है. यही कारण है कि सहारा इंडिया, एपीलाइन, बेसिल, साई प्रकाश, पल्स, वेलफेयर, विश्वामित्र, बारिश समेत दर्जनों कंपनियों में राज्य के लोगों का मेहनत के जमा पैसे भुगतान अब तक नहीं हुआ है. महिलाओं को रोजगार, अनुदान व पूंजी देने के बजाय लोन में फंसा कर फंसाना, मजदूर किसान व बेरोजगारों की ज्वलंत समस्याओं का हल नहीं किया जाना व विकास कार्यों में मची लूट पर कार्रवाई के बजाय बढ़ावा देना सरकार की जन समस्याओं को निराकरण करने के प्रति नजरिया को दर्शाता है, जिसे झारखंड नवनिर्माण दल कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा. श्री सिंह ने उन्हीं पांच सूत्रीय मुद्दों को लेकर नौ जून को रांची में आयोजित मोरहाबादी से होनेवाली राजभवन मार्च में जिले से सैकड़ों की संख्या में भाग लेने की अपील की है. मौके पर आदित्य सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक हाफिजुर रहमान, गोपेश्वर गोप, लेवनार्ड खलखो, सहदेव बड़ाइक, बिरसा उरांव, फुलदेव उरांव, चैतू उरांव, पुष्पा उरांव, कुशमा मिंज, अर्चना लकड़ा, ललिता खड़िया, सरिता उरांव, पुनिया खड़िया, सुरभि मिंज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola