कार्य के प्रति समर्पण से लोगों में बढ़ रही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : शकुंतला

Updated at : 30 Mar 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य के प्रति समर्पण से लोगों में बढ़ रही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : शकुंतला

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया व स्वास्थ्य अधिकारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

गुमला. कार्तिक उरांव कॉलेज के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सम्मान समारोह सह परिवार नियोजन सम्मेलन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत कर की गयी. इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि सहिया व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है, जो सहिया व सीएचओ के माध्यम से संभव है. उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का आह्वान किया. स्वास्थ्य विभाग के राज्य प्रतिनिधि ने मंच के माध्यम से सहिया व सीएचओ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर इस समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया. कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में सहिया व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों व अनुभवों को साझा किया. इसके बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया. संचालन डीपीएम व धन्यवाद ज्ञापन डीपीसी अभिनीत आनंद ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola