फरमान जारी कर जुआ खेलने और दारू बिक्री पर लगायी रोक

Updated at : 11 Oct 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
फरमान जारी कर जुआ खेलने और दारू बिक्री पर लगायी रोक

दीपावली पर्व से पहले बटकुरी वन गांव के ग्रामीणों की अनोखी पहल

विज्ञापन

गुमला. भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव ने अच्छी पहल की है. दीपावली पर्व से पहले गांव में जुआ खेलने पर रोक लगा दी गयी है. इतना ही नहीं, हड़िया व दारू की बिक्री पर भी रोक है. पंचायत के इस फरमान के बाद से गांव में जुआ बंद हो गया है और हड़िया व दारू की बिक्री नहीं हो रही है. ग्रामीण बताते हैं कि पहले दशहरा पर्व खत्म होते गांव के बच्चे व युवा जुआ खेलने लगते थे. इससे कई घर परिवार बर्बाद हो जाते थे. परंतु पंचायत के फरमान के बाद जुआ पर रोक लग गयी है, जिससे लोगों में खुशी है. गांव में जुआ व हड़िया दारू की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर रात को बटकुरी-वन गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता युवा समाजसेवी चंदन उरांव ने की. बैठक में गांव की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई. साथ ही गांव में जो बुराई पनप रही है, उसे समाप्त करने का निर्णय लिया गया. इसमें प्राथमिकता के तौर पर दीपावली पर्व में जुआ खेलने की जो परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, उस पर रोक लगा दी गयी. वहीं हर दिन खुले में हड़िया व दारू की बिक्री होती थी, जिसे बंद करा दिया गया.

बच्चों की शिक्षा पर विशेष फोकस

बटकुरी वन गांव की खासियत है कि यहां बच्चों की शिक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है. यहां तक की कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चंदा के पैसा से कंप्यूटर भी खरीदने का निर्णय लिया गया है. इसमें गांव के लोगों से मदद ली जायेगी. गांव के ऐसे युवा तो कंप्यूटर के जानकार हैं, वे गांव के बच्चों को रात्रि में कंप्यूटर की शिक्षा देंगे.

श्रमदान से जर्जर भवनों की हो रही मरम्मत

गांव में कई पुराने जर्जर भवन हैं, जिसकी स्थिति खराब है. सरकार व प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया. अंत में गांव के युवा, बच्चे व ग्रामीण खुद मिल कर श्रमदान से कई भवनों की मरम्मत की है. इसमें कुछ लोगों ने रंग-रोगन के लिए चंदा पैसा भी दिये हैं, जिससे अब पुराने भवन सुंदर दिखने लगे हैं. गांव के युवा इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola