महिला पंचायत सचिव की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी पर विवाद

Updated at : 13 Mar 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
महिला पंचायत सचिव की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी पर विवाद

कर्मचारी संघ ने सवाल उठाते हुए निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की

विज्ञापन

बिशुनपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची ने बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका पंचायत की पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी मामले में एक नया खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा किसी काम को कराने के बदले में पंचायत सचिव को रुपये से भरा लिफाफा देने का प्रयास किया गया. लेकिन पंचायत सचिव ने लिफाफा लेने से इंकार कर दिया. लेकिन एसीबी टीम की महिला सदस्यों द्वारा पंचायत सचिव को जबरन लिफाफा थमा कर और उसके हाथ को केमिकल में डाल कर गिरफ्तार किया गया. इस बात का खुलासा शुक्रवार को कर्मचारी संघ के सदस्य जितेंद्र भगत ने की. श्री भगत ने बताया कि गुरुवार को एसीबी की टीम बिशुनपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची थी. इस दौरान परमेश्वर सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा सेरका पंचायत की सचिव किरण कुसुम खलखो को रुपये का लिफाफा देने का प्रयास किया गया. लेकिन उन्होंने लिफाफा लेने से मना कर दिया. श्री भगत ने बताया कि सचिव द्वारा लिफाफा नहीं लिये जाने के बाद एसीबी टीम में शामिल दो महिला कर्मियों ने उन्हें पकड़ कर उनके हाथ में रुपये थमा दिये. इसके बाद उनके हाथ को केमिकल मिले पानी में डुबोकर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. इधर, एसीबी का कहना है कि लाभुक की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है. पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है. इधर, रिश्वत लेने के मामले में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी है. वहीं पंचायत सचिव की गिरफ्तारी पर गुमला जिला राजपत्रित कर्मचारी संघ ने आपत्ति जतायी है. कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है. संघ के सदस्यों का कहना है कि पंचायत सचिव को परिस्थितियों में फंसाया गया है. सदस्यों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. साथ ही शिकायतकर्ता की भी जांच की जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस परिस्थिति में आरोप लगाया गया. मौके पर सुशील टोप्पो, शाहिद अनवर, अभिषेक मांझी, राजू महतो, जगना राम गोप सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola