चंचल सिग्नस स्कूल में दिखी शिक्षक दिवस की धूम

Updated at : 06 Sep 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
चंचल सिग्नस स्कूल में दिखी शिक्षक दिवस की धूम

चंचल सिग्नस स्कूल में दिखी शिक्षक दिवस की धूम

विज्ञापन

गुमला. चंचल सिग्नस इंग्लिश मीडियम स्कूल अरमई गुमला में शिक्षक दिवस मनाया गया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किया. गुजरात का डांडिया नृत्य, राजस्थानी झूमर, कश्मीरी डांस, असमिया नृत्य, नागपुरी डांस, लेजी डांस, संभलपुरी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध कुमार लाल ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान भारतीय दार्शनिक, शिक्षाविद् व राजनेता थे, जो भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति 1952-1962 और दूसरे राष्ट्रपति 1962-1967 रहे. उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा व भारतीय दर्शन को समृद्ध करने में समर्पित किया. समारोह को संरक्षक अशोक कुमार जायसवाल, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सेक्रेटरी कुणाल किसलय, शिक्षक प्रतिनिधि रवानी कुमारी, संजना मिश्रा व इलियास तिर्की ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट काउंसिल लीडर्स अंश एक्का, राखी उरांव, पंकज गोप, दीपांजलि कुमारी व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के असिस्टेंट प्रिंसिपल मनीषा मिंज ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष किशोर कुमार मिश्रा, सेक्रेटरी कुणाल किसलय, ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल कुमार बिट्टू, ट्रेजरर प्रिया किसलय, ट्रस्टी सदस्या सुनीता किंडो, असिस्टेंट प्रिंसिपल मनीषा मिंज, हीना कुमारी, संजना मिश्रा, मंजू लकड़ा, फूलमनी कुमारी, संदीप लकड़ा, कुशल कुजूर, संगीता मिंज, इलियास तिर्की, मोनिका सोरेंग, रवानी कुमारी, दिव्या एक्का, इंदु कुमारी, शिशिर मिंज, अंजना बाड़ा, मलिता कंडुलना, रेशमा प्रतिमा लकड़ा, निशि प्रिया डुंगडुंग, निशांत मुंडा, प्रीति कुजूर, रीना कुमारी, शीलामुनी लकड़ा, सरिता तिर्की, रोशनी मिंज, प्रहलाद उरांव, सुनील सोरेंग, पुनिता किंडो, निशा सारंगी, सुनीता कुमारी, मरियम टोपनो, जोन धनवार, सुदामा साहू, राजेंद्र महतो, शशि कुजूर, रजंती कुजूर, द्रोथिया तिर्की, सुमित कुजूर, झालो देवी, पूनम देवी, अशोक कुमार साहू, राजेश साहू, मानो देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola