जिला कांग्रेस ने गांधी व शास्त्री की जयंती मनायी

Updated at : 03 Oct 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
जिला कांग्रेस ने गांधी व शास्त्री की जयंती मनायी

जिला कांग्रेस ने गांधी व शास्त्री की जयंती मनायी

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चैतू उरांव के निर्देशानुसार जिला महासचिव फिरोज आलम के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी गयी. फिरोज आलम ने कहा कि आठ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन में संबोधन किया. संबोधन के कुछ ही घंटे बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लगभग सभी शीर्ष नेताओं को बिना किसी आरोप के गिरफ्तार कर लिया गया. इस समन्वय की कमी के बावजूद, देशभर में बड़े पैमाने पर रैलियां और विरोध प्रदर्शन हुआ. अंग्रेजों ने एक लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और सैकड़ों लोग मारे गये. हालांकि अंग्रेजों ने भारत छोड़ो आंदोलन अभियान को सफलतापूर्वक दबा दिया. लेकिन वे समझ गये कि अब भारत पर प्रभुत्व कायम करना संभव नहीं है. गुमला नगर अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को हुआ था. जब ब्रिटिश सेना ने जलियांवाला बाग के एक मात्र प्रवेश द्वार को बंद कर दिया और अहिंसक प्रदर्शनकारियों की एक सभा पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें लगभग 1000 लोग मारे गये थे. विधि सेल के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मुख्य उपलब्धियों में उनका “जय जवान, जय किसान ” का प्रसिद्ध नारा, 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश का सफल नेतृत्व, देश को खाद उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने वाली हरित क्रांति को बढ़ावा देना और एक सरल व ईमानदार नेता के रूप में राष्ट्रीय सम्मान पाना शामिल हैं. मौके पर बेलसाजर मिंज, भैयाराम उरांव, खुर्शीद आलम, इकरामुल हक, लखन राम, क्रिस्टीना टोप्पो, मोहम्मद इनायत, कार्तिक उरांव, शिव उरांव, मोनिका टोप्पो, अंकिता कुजूर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola