मिलजुल कर उत्साहपूर्वक त्योहार मनायें : जिप अध्यक्ष

Updated at : 18 Mar 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
मिलजुल कर उत्साहपूर्वक त्योहार मनायें : जिप अध्यक्ष

मिलजुल कर उत्साहपूर्वक त्योहार मनायें : जिप अध्यक्ष

विज्ञापन

सिसई. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि सभी पर्व खुशियों के साथ भाईचारे व प्रेम का संदेश देते हैं. हम सभी का दायित्व है कि सभी पर्व को मिल-जुल कर मनायें. उन्होंने सभी समाज के लोगों से नशापान से बचने की अपील की. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. एसडीओ राजीव नीरज ने किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. बीडीओ रमेश कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में कैप्टन लोहरा उरांव, जलेश्वर उरांव, सच्चिदानंद उरांव, चरवा उरांव, धनेश्वर उरांव, रोपना उरांव, चंदर भगत, गंदूर उरांव, सुमेश्वर उरांव, महावीर उरांव, सुखदेव उरांव, सदर सलमान अली, महमूद आलम, मोहम्मद उमर फारूक अंसारी, रहमान अंसारी, बैबुल अंसारी, राजा अंसारी, संजय वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, पंकज साहू, विपिन बिहारी झा, मनोज वर्मा, निरंजन सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, सुमित महली, विक्रांत सिंह, बसंत यादव, यादराम साहू, तेज मोहन साहू, दिलीप गुप्ता, आशीष यादव, मुखिया शोभा देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola