भाजपा ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी

Updated at : 09 Jun 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी

भाजपा ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी

विज्ञापन

गुमला. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा गुमला ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. भाजपाइयों ने बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया. इसके बाद भाजपा के मूल मोर्चा समेत भाजपा के सातों मोर्चा के साथ बिंदेश होटल के सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई. इसमें आदिवासी समाज पर शोषण, दमन, रोजी रोजगार में अतिक्रमण, धार्मिक अतिक्रमण, लैंपस द्वारा किसानों को धान बीज और धान की खरीद मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल, महामंत्री यशवंत सिंह, छोटेलाल उरांव भगत, सुरेश सिंह, विकास कुमार सिंह, सुनील उरांव, भिखेश्वर नागमणि, रामेश्वरी उरांव, हरिहर कुमार साहू आदि मौजूद थे.

बिरसा मुंडा की यात्रा प्रेरणादायक : प्राचार्य

बसिया. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर और उनके घर व गांव से लायी गयी मिट्टी के समक्ष दीप जला कर व पुष्पार्चन कर किया गया. संजय कुमार सिंह ने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेकर साधारण मानव से भगवान बनने तक की बिरसा मुंडा की यात्रा अत्यंत प्रेरणादायक है. हर बच्चे में क्षमता है कि वह दृढ़ संकल्प से कुछ असाधारण कार्य कर खुद को मानव से महामानव बना सकता हैं. छात्र तुलसी उरांव, राहुल उरांव व शिवम महली ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र को संभाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया. शिक्षक अरुण कुमार तिवारी तथा सूरज कुमार प्रसाद ने विस्तार से उनके कार्यों की चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कंचन कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola