ऑटो पलटा, एक की मौत, कई घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2025 9:28 PM

विज्ञापन

ऑटो पलटा, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

कामडारा. प्रखंड के कुरकुरा थाना अंतर्गत बंलकेल चर्च के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. घटना में ऑटो सवार ननकू सिंह उर्फ नंदकिशोर (45 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों सुगड़ सुरीन व कलिंदर सिंह शामिल हैं. इलाज रेफरल अस्पताल कोनबीर चल रहा है. कुरकुरा थाना प्रभारी मनीष पूर्ति ने बताया कि शनिवार को खिजरी वनटोली गांव के ऑटो पर सवार होकर बेतेरकेरा से राशन लेकर लौटने के क्रम में कुरकुरा बलंकेल पक्की पथ पर चर्च के समीप घटना घटी. घटना की सूचना पर कुरकुरा पुलिस मृतक के शव को बरामद कर थाना में रख लिया है. रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा जायेगा.

डोभा में डूबने से बच्ची की मौत

टोटो. सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र के इरोफटकपुर निवासी विनोद उरांव की छह वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी की डोभा में डूबने से शनिवार को मौत हो गयी. घटना की सूचना पर एसआइ गफ्फार अंसारी गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज, जहां चिकित्सक डॉ सुनील राम ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतका की मां सहोदरी उरांव ने बताया कि शनिवार को मेरी बेटी गांव के स्कूल से वापस घर लौट कर बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित डोभा में नहाने गयी थी, जहां पानी में डूबने से मौत हो गयी. पिता विनोद उरांव कर्नाटक में मजदूरी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola