डांडिया महोत्सव में जुटे श्रद्धालु, भजनों पर थिरके

Updated at : 30 Sep 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
डांडिया महोत्सव में जुटे श्रद्धालु, भजनों पर थिरके

डांडिया महोत्सव में जुटे श्रद्धालु, भजनों पर थिरके

विज्ञापन

गुमला. गुमला मुख्यालय से पांच किमी दूर उर्मी, अरमई, डुमरडीह श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा रात्रि में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकजुट हुए और माता के भजनों पर देर रात तक नाचते गाते और थिरकते नजर आये. छोटे-छोटे बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुरुष डांडिया में शामिल हुए. सभी लोगों ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. तत्पश्चात पूजा समिति द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. डांडिया महोत्सव को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. देर रात तक कार्यक्रम जारी रहा. गुमला मुख्यालय के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए. घाघरा चुनरी व अन्य परिधानों से सुसज्जित होकर युवती व महिलाएं डांडिया नृत्य में शामिल हुए. इधर नगर भवन गुमला में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ देखी गयी. नगर भवन में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जहां प्रतिभागी सेल्फी लेते नजर आये. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया. शहर के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में भी डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola