अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में अनुमोदन, उग्रवादी हिंसा का आवेदन अस्वीकृत किया गया
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:53 PM
अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में अनुमोदन, उग्रवादी हिंसा का आवेदन अस्वीकृत किया गया
प्रतिनिधि, गुमला
गुमला जिला स्थापना सह अनुकंपा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति, प्रोन्नति, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, पदस्थापन एवं अन्य प्रशासनिक मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी. अनुकंपा नियुक्ति के तहत आये दो प्रस्तावों में से एक को समिति ने मंजूरी दी, जबकि दूसरे पर आवश्यक जांच के बाद अगली बैठक में विचार करने का निर्णय लिया गया. उग्रवादी हिंसा से संबंधित एक प्रस्ताव नियमानुसार अस्वीकृत कर दिया गया. एमएसीपीएस के अंतर्गत आए दो प्रोन्नति प्रस्तावों में से एक को स्वीकृति मिली, जबकि दूसरे पर पुनः विचार अगली बैठक में किया जायेगा.
प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई. अनुमंडल पदाधिकारी बसिया द्वारा सेवा संपुष्टि तिथि संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया. इसके अलावा जिला पंचायत राज कार्यालय में पदस्थापन एवं अनुसेवक की प्रतिनियुक्ति, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में प्रधान लिपिक, लिपिक एवं अनुसेवकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन से जुड़े मामलों पर विचार किया गया. कर्मियों द्वारा चिकित्सीय एवं व्यक्तिगत आधार पर प्रस्तुत स्थानांतरण संबंधी अभ्यावेदन भी समिति के समक्ष रखे गए.बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला अखिलेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, एसीएमओ, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










