सड़क दुर्घटना में जलडेगा प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक की मौत

सड़क दुर्घटना में जलडेगा प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक की मौत
जलडेगा. प्रखंड के बलडेगा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में जलडेगा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक 59 वर्षीय उपेंद्र बैठा की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक उपेंद्र बैठा बाइक से जलडेगा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे खैरटोला बाघडेगा सुंदरगढ़ निवासी रमण लखवा सीधी टक्कर हो गयी. घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में प्रधान लिपिक उपेंद्र बैठा का हेलमेट फटने जाने के कारण सिर फट गया. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को खबर दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा पहुंचाया. जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफ़र कर दिया गया. घटना के बाद उपेंद्र बैठा के परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया जा रहा था. किंतु रास्ते में ही उनकी हो गयी. वहीं रमण लखवा को सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर मौत की सूचना के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय कर्मियों के बीच शोक की लहर है. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना दुःख जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










