कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय के कर्मी के खाते से 77 हजार की निकासी
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:58 PM
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय के कर्मी के खाते से 77 हजार की निकासी
रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय के कर्मी सुनील बाखला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोश करने और उनके दो बैंक खातों से 77 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इस संबंध में गुमला सदर थाना पहुंचकर शिकायत किये. लेकिन घटना रांची जिले में होने के कारण उन्हें संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गयी.
कोल्ड ड्रिंक पीते ही सुनील बेहोश हो गयेगुमला निवासी सुनील बाखला किसी निजी कार्य से रांची गये थे. वहां खादगढ़ा से ऑटो द्वारा आइटीआइ पहुंचे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनसे मिला और बातचीत शुरू की. उसने खुद को गुमला के करमटोली का निवासी बताया और विश्वास जीत लिया. थोड़ी देर बाद उसने कोल्ड ड्रिंक पीने का प्रस्ताव रखा. दो बोतल स्लाइस लाकर उसने एक खुद पी और दूसरी सुनील को दी. आरोप है कि उसी बोतल में नशीला पदार्थ मिला हुआ था.कोल्ड ड्रिंक पीते ही सुनील बेहोश हो गये.
दोषियों की गिरफ्तारी और निकाली गयी राशि वापस दिलाने की मांगकिसी तरह वे बस से गुमला लौटकर घर पहुंचे. होश आने पर उन्होंने पाया कि उनका पर्स गायब है. उसमें बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे. अगले दिन उनके मोबाइल पर खातों से राशि निकासी के संदेश आने लगे. बैंक जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि दोनों खातों से कुल 77 हजार रुपये रांची के डोरंडा स्थित एटीएम से निकाले गये हैं. पीड़ित ने दोषियों की गिरफ्तारी और निकाली गयी राशि वापस दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










