स्वर्गीय अशोक वर्मा स्मृति छह दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:56 PM

विज्ञापन

स्वर्गीय अशोक वर्मा स्मृति छह दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में स्वर्गीय अशोक वर्मा के स्मृति में छह दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव और नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उदघाटन के पश्चात गुमला चेंबर और गुमला पुलिस के बीच प्रदर्शनी मैच हुई. इसमें चेंबर की टीम विजय रही. प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही है. प्रतियोगिता का समापन 12 जून को होगा. प्रतियोगिता का पहला मैच बोस्को इलेवन और सदर इलेवन के बीच हुआ. बोस्को इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 127 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से लकी ने नाबाद 37 रन, संतोष ने 22 और नवनीत ने 21 रन बनाये. सदर इलेवन की तरफ से अंकित ने तीन व अमन ने दो विकेट लिये. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर इलेवन की टीम नौ विकेट खोकर केवल 39 रन ही बना पायी. बोस्को इलेवन के लिए अजय, राहुल व उज्ज्वल ने दो-दो विकेट लिये. दूसरा मैच चैनपुर इलेवन बनाम बोस्को इलेवन के बीच खेला गया. जिसमें बोस्को इलेवन ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाये. टीम की ओर से सौरव ने 16 और अजय ने 10 रन जोड़े. चैनपुर इलेवन की ओर से अनूप व सऊद ने 3-3 विकेट लिेये. जवाबी पारी खेलने उतरी चैनपुर इलेवन की टीम की पूरी टीम महज 38 रनों पर सिमट गयी. टीम के लिए शुभम और मुश्ताक ही सबसे ज्यादा 6-6 रन बना सके. बोस्को इलेवन की तरफ से सौरव व सुनील ने 3-3 व राहुल ने दो विकेटे लिये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola