गुमला में बाकी नदी पुल के नीचे गिरी बाइक, दो की मौत और एक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के खरका में बाकी नदी पुल के नीचे बाइक गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। स्टंटबाजी और नशे को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन

गुमला: गुमला से 13 किमी दूर खरका गांव से होकर बहने वाली बाकी नदी पुल के समीप मंगलवार को दिन के 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवक तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण पुल के नीचे जा गिरे. दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

स्थानीय खरका निवासी प्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक की गति बेहद तेज थी, जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे पुल के नीचे जा गिरी. घटना के बाद आनन-फानन में एंबुलेंस बुला कर तीनों को सदर अस्पताल गुमला भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और एक घायल का इलाज जारी है.

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मंगरा उरांव और 30 वर्षीय चरकू उरांव के रूप में हुई है, जबकि 25 वर्षीय सूरज उरांव का इलाज चल रहा है. तीनों घाघरा प्रखंड के बड़काडीह गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलते टोटो थाना के एसआइ गफ्फार अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया.

अचानक बाइक का अगला चक्का उठा दिया

घायल सूरज उरांव ने बताया कि चरकू गाजीपुर के ईंट-भट्ठे में काम करता था और उसका पैसा आने की खुशी में तीनों ने हड़िया-दारू का सेवन किया था. इसके बाद वे खरका डेली मार्केट से मछली खरीदने जा रहे थे. बाइक चला रहे मंगरा उरांव ने अचानक गाड़ी का अगला चक्का उठा दिया, जिसे देख पीछे बैठा सूरज कूद गया और अपनी जान बचा ली. लेकिन अनियंत्रित मोटरसाइकिल झाड़ियों से टकराते हुए पुल के नीचे जा गिरी. चरकू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मंगरा को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. मंगरा त्रिपुरा के ईंट भट्ठे में काम करता था और दोनों हाल ही में अपने घर लौटे थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola