नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की कैद
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की कैद
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गुमला
गुमला में नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में एडीजे-4 की अदालत ने दोषी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी है. अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में उसे एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. सोमवार को एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने बेती पतराटोली निवासी प्रदीप उरांव को मामले में दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया. यह मामला वर्ष 2023 की है. आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










