B.Ed. छात्राओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, कई घायल
घायल छात्राएं इलाजरत | Prabhat Khabar Network
गुमला के करमटोली मार्ग पर बीएड छात्राओं से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कई छात्राएं घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
गुमला: सदर थाना क्षेत्र के करमटोली मार्ग स्थित गणेश मंदिर के समीप सोमवार को बीएड छात्राओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. तेज रफ्तार ऑटो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया और पलट गया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घायलों में घाघरा निवासी अंजलि कुमारी और कुसुम कुमारी को सबसे अधिक चोट लगी है. दोनों छात्राओं के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टर असीम की देखरेख में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, बीएड प्रथम वर्ष की करीब आधा दर्जन छात्राएं सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जिला स्कूल में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद घर लौटने के लिए ऑटो से बस स्टैंड जा रही थीं. इसी दौरान करमटोली मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया. बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे दीवार से टकराकर पलट गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए