नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस में की तालाबंदी

नावाटोली में ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद
भरनो. प्रखंड मुख्यालय के रिहायशी इलाके नावाटोली में तीन दिनों से बिजली ट्रांसफाॅर्मर खराब रहने से बिजली आपूर्ति बंद हैं. दुर्गा पूजा में भी यहां के लोगों को अंधेरे में गुजारना पड़ा. बता दें कि एक महीने में यहां तीन बार ट्रांसफाॅर्मर बदला गया, परंतु हर बार ट्रांसफाॅर्मर जल गया. बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि आरकेडी कंपनी को बिजली का नया केबल तार लगाना था. परंतु पुराना व जर्जर केबल तार को ही लगा दिया गया, जिससे जगह-जगह स्पार्क करता है. इससे ट्रांसफाॅर्मर जल जाता है. इधर, नावाटोली के ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. बिजली विभाग हाय हाय, आरकेडी हाय हाय के नारे लगाये. फिर दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष जामटोली स्थित पावर हाउस पहुंच तालाबंदी कर दी. साथ ही सभी फीडर की बिजली काट ग्रामीण गेट के बाहर धरना में बैठ गये. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नावाटोली में नया बिजली ट्रांसफाॅर्मर व नया केबल तार नहीं लगाया जायेगा, तब तक पावर हाउस का ताला नहीं खुलेगा. जब इसकी सूचना बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को हुई, तब आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को फोन पर आश्वासन दिया कि आज दोपहर तीन बजे तक नावटोली में नया बिजली ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जायेगा और केबल तार बदलने का प्रयास किया जायेगा. नावाटोली में शनिवार तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जायेगी. आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस का ताला खोला. इस दौरान लगभग 45 मिनट पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रही. मौके पर जसवंत भगत, शिबू उरांव, सत्यनारायण केसरी, जतरू उरांव, कंगन उरांव, विजय कुमार, कृष्णा केसरी, रवि गुप्ता, रूपेश केसरी, सतीश गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




