पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग : संरक्षक

Updated at : 30 Jul 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग : संरक्षक

पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग : संरक्षक

विज्ञापन

गुमला. भारत विकास परिषद गुमला शाखा ने बुधवार को गोकुल नगर स्थित स्टार डीपीएस स्कूल में पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता व संचालन शिक्षक तमजीद मियां ने किया. निदेशक संदीप कुमार प्रसाद ने अतिथियों का परिचय व स्वागत भाषण किया. निदेशक ने बच्चों से कहा कि आज जो पौधा मिल रहा है, उसे सुरक्षित स्थान पर लगा उसकी देखभाल करें. परिषद के संरक्षक निर्मल कुमार गोयल ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं. इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए. अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधे लगाना बहुत पुण्य का काम है. सचिव राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने वाले हैं. इसलिए आपलोगों को पर्यावरण की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देकर पेड़-पौधों को बचाना चाहिए. पर्यावरण संयोजक मनमोहन सिंह ने बताया कि पौधे लगा कर हम सुखी जीवन की कामना कर सकते हैं. मौके पर विनय सतपति, सुनंदा सेन गुप्ता, खुशबू आफरीन, प्रकृति प्रीतम, सीमांत श्रीवास्तव, खुशी, प्रिया रानी आदि मौजूद थे.

हड्डी रोग विशेषज्ञ आज करेंगे इलाज

बिशुनपुर. आयुष अस्पताल के सीएचओ रेणु तिर्की ने कहा कि 31 जुलाई को आयुष अस्पताल बिशुनपुर द्वारा अस्पताल परिसर में हड्डी व मांसपेशी रोगों के लिए शिविर लगाया गया है. इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श व इलाज किया जायेगा. शिविर में शामिल होने से लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान मिल सकता है. उन्होंने हड्डी व मांसपेशी रोग से पीड़ित मरीजों को शिविर में भाग लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola