अमर अध्यक्ष व पोलिना बनी सचिव

Updated at : 25 May 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
अमर अध्यक्ष व पोलिना बनी सचिव

पंचायत सचिवालय में हुआ वार्ड संघ का चुनाव

विज्ञापन

पंचायत सचिवालय में हुआ वार्ड संघ का चुनावबिशुनपुर. पंचायत सचिवालय में रविवार को वार्ड संघ का चुनाव हुआ. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अमर चीक बड़ाइक, सचिव पोलिना मुंडा, कोषाध्यक्ष सुषमा असुर, उपाध्यक्ष सुमित कुमार, उपसचिव चंद्रदेव खेरवार व कार्यकारिणी सदस्य निर्मला देवी, संगीता देवी, प्रभा मिंज, संदीप तिर्की, सीताराम मुंडा, तेतरी देवी समेत प्रखंड के अन्य वार्ड सदस्यों को मनोनीत किया गया. इसके बाद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जितेंद्र भगत को ज्ञापन सौंप कर चुनाव में सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय की जानकारी दी गयी. अध्यक्ष अमर चीक बड़ाइक ने कहा कि पंचायती राज में हम वार्ड सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. हमलोग एक साथ कहीं पर बैठ कर अपनी समस्याओं को साझा कर सके. इसके लिए एक कार्यालय तक उपलब्ध नहीं है और न ही मेंटेनेंस खर्च के लिए किसी प्रकार की कोई राशि दी जाती है. हम लोग प्रखंड प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रखंड मुख्यालय में एक कार्यालय की व्यवस्था की जाये, जो व्यवस्थित हो व जहां से प्रखंड में संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग की जा सके. मौके पर काफी संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

आइटीआइ में नामांकन जारी

गुमला. डुमरडीह स्थित आइटीआइ संस्थान में नये सत्र के लिए इलेक्ट्रीशियन, फिटर व मैकेनिकल डीजल में नामांकन जारी है. यह जानकारी देते हुए संस्थान के संचालक राहुल प्रसाद ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी नामांकन के लिए कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola