तस्करी व कर्मी पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

तस्करी व कर्मी पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
रायडीह. वन विभाग ने लकड़ी तस्करी व सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वन परिसर रायडीह क्षेत्र में दर्ज वन अपराध प्रकरण संख्या 3/2026 (बुक संख्या-278) में प्रधान वनरक्षी मुनेश्वर राम द्वारा तीन मई 2026 को कार्रवाई करते हुए कांसीर सेमरटोली के 32 वर्षीय मदन सिंह, पिता- स्व राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर साल बोटा (लकड़ी) की तस्करी करने तथा कार्रवाई के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक सुरक्षा के साथ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गुमला की अदालत में प्रस्तुत किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है और पूर्ण जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन न्यायालय को सौंपा जायेगा. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
रायडीह. रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना के सलकाया नचल गांव में बुधवार की सुबह 22 वर्षीय विपिन कुमार सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि विपिन मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर सोया था. बुधवार सुबह जब घर के लोग जागे, तो देखा कि विपिन घर में नहीं है. खोजबीन करने पर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक करंज के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुरसांग पुलिस को दी. मृतक के पिता कृष्णा सिंह ने बताया कि विपिन पिछले दो साल से गोवा में रह कर काम करता था. वह एक महीने पहले ही गांव में आयोजित एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था. आठ दिन पहले वह चाचा लक्ष्मण सिंह के यहां एक शादी समारोह में गया था. वहां से लौटने के बाद से ही वह उटपटांग हरकत कर रहा था. पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










