बाइक व पिकअप की टक्कर में युवक की मौत

Updated at : 23 May 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व पिकअप की टक्कर में युवक की मौत

बसिया थाना के पतुरा गांव के समीप रांची-सिमडेगा मार्ग पर हुआ हादसा

विज्ञापन

बसिया. बसिया थाना के पतुरा गांव के समीप रांची-सिमडेगा मार्ग पर सड़क हादसे में मोरेंग गांव निवासी रामू राम की मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप चालक बोलबा पाले मुंडा निवासी अरुण कुमार, सह चालक सह टुकूपानी निवासी मंगल इंदवार व सिमडेगा निवासी राकेश कुमार के साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने पर बसिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बीच-बचाव का उन्हें थाना ले गयी. ग्रामीणों द्वारा उग्र होकर मारपीट करने से चालक अरुण कुमार व सह चालक मंगल इंदवार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका बसिया पुलिस इलाज करा रही है. जानकारी के अनुसार मोरेंग गांव निवासी रामू राम लौंगा से बाइक पर सवार होकर अपने घर मोरेंग जाने के क्रम में सिमडेगा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन से टक्कर हो गयी. इसमें रामू राम की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची सिमडेगा मुख्य पथ को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया. बसिया सीओ नरेश मुंडा व थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को देर तक समझाया. इसके बाद ग्रामीणों से सड़क जाम हटा दिया. पुलिस शव को कब्जे में कर थाना ले गयी, जबकि पिकअप व बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola