ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:55 PM

विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के पुटो शासनटोली के समीप सड़क हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तिलसिरी गेरेटोली निवासी एतवा उरांव के रूप में हुई है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एतवा उरांव ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करता था. वह घाघरा से ट्रैक्टर में सीमेंट लोड कर वापस लौट रहा था और सीमेंट के ऊपर बैठा हुआ था. इसी दौरान पुटो शासन टोली के पास मोड़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. जिससे वह नीचे गिर पड़ा. गिरने से उसे गंभीर चोटें लगीं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने घाघरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाघरा लाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर से गिरने के कारण युवक की मौत होने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola