लौवाकेरा बाजार से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:54 PM
लौवाकेरा बाजार से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
पालकोट. बसिया थाना क्षेत्र के तेतरा कोढ़ाहटोली गांव निवासी 35 वर्षीय विजय तिग्गा की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. रविवार को वह लौवाकेरा साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे. रात करीब आठ बजे बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना नाथपुर पंचायत के मुखिया नेलसन सोरेंग ने पालकोट पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर थाना लाई और मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी. सोमवार सुबह परिजन पालकोट थाना पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










