95 वाहन चालकों से वसूला गया एक लाख रुपये जुर्माना

Updated at : 06 Oct 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
95 वाहन चालकों से वसूला गया एक लाख रुपये जुर्माना

जिला प्रशासन ने चलाया सड़क सुरक्षा जांच अभियान

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने सघन सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल व थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में थाना चौक के समीप वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी और उनसे एक लाख, एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. डीटीओ ज्ञान जायसवाल अपनी टीम के साथ गुमला थाना के सामने मुख्य मार्गों और चौराहों पर तैनात रहे, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. अभियान का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पर था. इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था. डीटीओ श्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि लगातार नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर लगाम लगाना जरूरी है.

वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें : डीटीओ

डीटीओ ज्ञान जायसवाल ने कहा है कि दोपहिया वाहनों चलाने वाले लोग बिना हेलमेट के गाड़ी न चलायें. ट्रिपल राइडिंग, तेज गति और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई होगी. गाड़ी जब भी चलायें, कागजात जरूर रखें. प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग न करें. बिना परमिट चल रहे कई टेंपो वाहनों को गुमला थाना परिसर में जब्त कर लिया गया है. अभियान के दौरान पकड़े गये 95 से अधिक लोगों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया गया. बल्कि उन्हें यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. डीटीओ ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में समझाया और भविष्य में अनिवार्य रूप से नियमों का पालन करने की हिदायत दी.

चालक यातायात नियमों का पालन करें : इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर सह गुमला थानेदार महेंद्र करमाली ने चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाये जाने की बात कही. कहा है कि अगर आप सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं, तो यातायात नियमों का पालन जरूर करें. इस सघन जांच में मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की, डीटीओ कार्यालय के कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने कहा कि यह अभियान गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित सड़क परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola