सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान

Published at :21 Jan 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान

गुमला. आंजन पंचायत के हरिनाखाड़ गांव में करीब छह किमी तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है. यहां सिर्फ पैदल व बाइक से ही किसी प्रकार सफर किया जा सकता है. चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच सकता है. इस संबंध में मुखिया ने कहा कि वाहन का आवागमन गांव तक होता, तो गांव […]

विज्ञापन
गुमला. आंजन पंचायत के हरिनाखाड़ गांव में करीब छह किमी तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है. यहां सिर्फ पैदल व बाइक से ही किसी प्रकार सफर किया जा सकता है. चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच सकता है. इस संबंध में मुखिया ने कहा कि वाहन का आवागमन गांव तक होता, तो गांव के लोगों को काफी सुविधाएं मिलती. गांव के मरीजों को भी अस्पताल तक लाने के लिए बाइक का सहारा लेना पड़ता है. गांव का मुख्य रोजगार कृषि है, लेकिन ग्रामीण सिर्फ बरसाती फसल का ही लाभ उठा पाते हैं. शेष समय रोजगार नहीं मिल पाता है. कोरवा जनजाति परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे कृषि कार्य के अलावा जंगली फल-फूल कंदा का भी सेवन करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola