गुमला: हाईकोर्ट की फटकार के बाद आठ साल से लापता किशोरी केस में पुलिस की ‘री-ओपन’ जांच

Published by : Priya Gupta Updated At : 28 Apr 2026 1:05 PM

विज्ञापन

लापता किशोरी केस में पुलिस की ‘री-ओपन’ जांच

Gumla News: गुमला में आठ साल से लापता किशोरी के मामले में हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गई है. केस को नए सिरे से खंगालते हुए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आठ वर्षों से लापता किशोरी के मामले में पुलिस ने अब जांच की रफ्तार तेज कर दी है. डीजीपी के निर्देश और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सोमवार को सदर थाना में आधा दर्जन से अधिक लोगों को बुलाकर पूछताछ की है. यह कार्रवाई चैनपुर अनुमंडल की एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में हुई. जिसमें खोरा जामटोली और आसपास के गांवों के कई लोगों से एक-एक कर पूछताछ की गई. 

पुरानी केस डायरी खंगालकर नए सुराग की तलाश 

पुलिस टीम पुराने केस डायरी और रिकॉर्ड को फिर से खंगाल रही है. इस दौरान पूर्व अनुसंधान पदाधिकारी (आइओ) भी पूछताछ प्रक्रिया में शामिल किए गए, जिससे पहले की जांच में छूटे पहलुओं को समझा जा सके. हालांकि, अब तक लापता किशोरी के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

2018 से लापता है किशोरी, केस कोर्ट की निगरानी में 

बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में गुमला के खोरा जामटोली गांव की 13 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई. इसके बाद पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद से यह केस न्यायालय की निगरानी में चल रहा है.

सीबीआई जांच की चेतावनी के बाद बढ़ी सक्रियता 

हाल ही में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस की धीमी जांच पर नाराजगी जताते हुए 2 सप्ताह के भीतर ठोस प्रगति दिखाने का निर्देश दिया था. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गयी थी कि प्रगति नहीं होने पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है. इसके बाद राज्य की डीजीपी ने गुमला पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की और जांच को नए सिरे से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. फिलहाल, विशेष जांच टीम (एसआइटी) दिल्ली समेत कई स्थानों पर छानबीन कर चुकी है और अब स्थानीय स्तर पर भी संदिग्धों से पूछताछ तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola