गुमला में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. एसडीओ ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहने की अपील की.

विज्ञापन

गुमलाः आगामी गणेश पूजा, तीज, विश्वकर्मा पूजा और करमा पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने की. बैठक में त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई. साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था, सड़कों के गड्ढे, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, विसर्जन मार्ग और बाजार टांड़ की सड़क समेत अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

अफवाहों से दूर रहने की अपील

एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और अफवाहों से दूर रहें. सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी सूचना की पुष्टि किये बिना उसे आगे साझा नहीं करें. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जाएगी. किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचना दें.

ये भी पढ़ें- HEC में मेडिकल सुविधा पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 3 लाख की सीमा बढ़ाने की मांग

यातायात व्यवस्था पर रहेगी विशेष निगरानी

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. नो एंट्री, विसर्जन मार्ग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आयोजन करने की अपील की.

समस्याओं के समाधान पर भी हुई चर्चा

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों का आयोजन कराने में पूजा समितियों और आम लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. बैठक में सड़क, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और यातायात से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर उनके समाधान कराने पर भी चर्चा हुई. बैठक में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, मुख्यालय डीएसपी, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, नगर परिषद प्रशासक मनीष कुमार, एसआई कुंदन चौधरी समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- एक्टर Sonu Sood का वीडियो दिखा झांसे में लिया, 42 लोगों से ठगे 5.81 करोड़ रुपए, 12 नामजद पर केस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola