गुमला में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे 14 तरह के कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

सागर उरांव व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें 14 प्रकार के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

गुमलाः गुमला के डुमरडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इसमें आगामी सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई. जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके तहत प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से लाभान्वित लोगों से उनके नाम पर एक दीप जलाने का आग्रह किया जाएगा. अभियान का संदेश ‘जिसने गरीबों का जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ रखा गया है.

ये भी पढ़ें- धान के खेत में घास निकाल रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर

जिला से मंडल स्तर तक गठित की गई टोलियां

अभियान के जिला संयोजक संदीप प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक टोलियों का गठन किया गया है. पूरे अभियान के दौरान 14 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

महीने भर होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र सेवा, सेवा स्मरण, आंगन मिलन सेवा, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, हैकाथॉन व इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ, 25 साल-25 कहानियां, नेशनल अनबॉक्सिंग तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सेवा और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है.

ये भी पढ़ें- एनएच-39 पर दो जगह अंडरपास का रास्ता खुला, सांसद की पहल के बाद मंजूरी की प्रक्रिया तेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola