पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में नवाटोली ए की टीम बनी चैंपियन, खस्सी देकर किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए अतिथि| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पालकोट के डहुपानी पंचायत में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में नवाटोली ए टीम ने जीत हासिल की. मुखिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर खेल भावना को बढ़ावा दिया.

विज्ञापन

पालकोट (गुमला): प्रखंड की डहुपानी पंचायत के लोटवा गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार देर शाम हुआ. फाइनल मुकाबला नवाटोली ए और नवाटोली बी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें नवाटोली ए की टीम विजेता बनी. प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीम समेत बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुमला में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे 14 तरह के कार्यक्रम

विजेता टीम को मिला विशाल खस्सी

फाइनल मुकाबले में विजेता रही नवाटोली ए की टीम को पंचायत मुखिया कमल पहान ने प्रथम पुरस्कार के रूप में विशाल खस्सी प्रदान किया. वहीं उपविजेता नवाटोली बी की टीम को पंचायत सचिव राजकुमार पुरी और रोजगार सेवक महताफ आलम ने खस्सी देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही तेतरटोली की टीम को पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने एक सेट जर्सी प्रदान किया. वहीं चौथे स्थान पर रही लोटवा गांव की टीम को वार्ड सदस्य की ओर से फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया.

खेल से बढ़ता है भाईचारा और एकता : मुखिया

मौके पर पंचायत मुखिया कमल पहान ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा, मेल-मिलाप और एकता को बढ़ावा मिलता है. इसके साथ ही नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

ये भी पढ़ें- धान के खेत में घास निकाल रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर

आयोजन में ग्रामीणों का रहा सहयोग

टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रकाश नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, भुनेश्वर लोहरा, जाटो सिंह, दीपक सिंह, शिवानंद सिंह, जगनंदन सिंह, बसंत गोप, राखी गोप, शिवनाथ सिंह, रामवृत खड़िया, शंकर सिंह समेत सभी ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, पूर्व मुखिया और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola