एक्टर Sonu Sood का वीडियो दिखा झांसे में लिया, 42 लोगों से ठगे 5.81 करोड़ रुपए, 12 नामजद पर केस

Updated:
विज्ञापन

भरोसा जीतने कि लिए दिखाया जाता था एक्टर सोनू सूद का वीडियो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में राधास्वामी संगठन द्वारा 42 लोगों से 5.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

रांचीः राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े आर्थिक धोखाधड़ी मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि राधास्वामी संगठन (RSOG) नाम की संस्था ने विभिन्न लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर 42 लोगों से करीब 5.81 करोड़ रुपए की ठगी की. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भुगतान रुकने के बाद पीड़ितों को धमकाया गया. इस मामले में संतोष कुमार (ए-1, ई-ब्लॉक, नारायणीपुरम, नामकुम निवासी) की लिखित शिकायत पर जगन्नाथपुर थाने में 11 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

प्राथमिकी में 12 लोगों को नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. नामजद आरोपियों में सिमडेगा जिले के बानो निवासी बिनू साहू (जिला जोनल प्रभारी सह कार्यालय प्रभारी), उनकी पत्नी शकुंतला कुमारी, गढ़वा के कांडी निवासी दीपक कुमार शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), बिहार के गया जिले के कोच निवासी दीपक शर्मा, दीपक कुमार शर्मा की पत्नी रश्मि कुमारी, बोकारो के चंद्रपुरा निवासी अरुण कुमार प्रजापति (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), रांची निवासी मुकेश सिन्हा (सीईओ, संगठन), अनीषा सिन्हा, जूली सिन्हा (केंद्रीय जोनल प्रभारी), सतीश कुमार शर्मा, काजल श्रीवास्तव और काजल के पति गौरव श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- JSSC नियुक्ति घोटाले की सीआईडी जांच में हो रही लीपापोती: बाबूलाल मरांडी

भरोसा जीतने के लिए एक्टर सोनू सूद का दिखाया जाता था वीडियो

शिकायत के अनुसार, संगठन का प्रदेश कार्यालय देवी सदन, 197, कठहल कोचा, गेमन गली, रांची से संचालित होता था. आरोप है कि संगठन के पदाधिकारियों ने वाहन की ईएमआई पर 40 से 90 प्रतिशत तक छूट, कन्यादान योजना, छात्रवृत्ति योजना और एफएमसीजी उत्पादों से जुड़ी योजनाओं का प्रचार कर बड़ी संख्या में लोगों को अपने साथ जोड़ा. शिकायतकर्ता के अनुसार, लोगों का भरोसा जीतने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का वीडियो भी दिखाया जाता था. लोगों से कहा जाता था कि इतने बड़े लोग संगठन से जुड़े हैं, इसलिए उनका पैसा नहीं डूबेगा. इस भरोसे के बाद लोग संगठन की योजनाओं में रकम जमा कराने लगे.

एक खाते से दूसरे खाते में भेजी जाती थी रकम

शिकायत में कहा गया है कि लोगों से जमा करायी गयी रकम पहले "RSABN NIDHI LIMITED" नामक बैंक खाते में डाली जाती थी. इसके बाद रकम को "RSOG Foods Cosmetic Pvt. Ltd." के विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में संगठन की ओर से वाहन की इएमआइ का भुगतान समय पर किया गया. इससे लोगों का भरोसा और बढ़ गया. लेकिन धीरे-धीरे ईएमआई के भुगतान में देरी होने लगी और बाद में भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया.

भुगतान के लिए सरकारी राशि आने का दिया भरोसा

ईएमआई का भुगतान बंद होने के बाद जब संगठन के कार्यालय प्रभारी बिनू साहू से इस संबंध में जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से राशि प्राप्त होती है. इस बार राशि मिलने में देरी हो रही है. जैसे ही राशि आयेगी, उसके बाद इएमआइ का भुगतान कर दिया जाएगा. शिकायत के अनुसार, इसके बाद बिनू साहू कार्यालय में उपलब्ध नहीं हुए और फोन भी उठाना बंद कर दिया. पीड़ितों ने जब अपनी रकम और भुगतान को लेकर जवाब मांगना शुरू किया, तो उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जाने लगी.

ये भी पढ़ें- 80s का दौर फिर क्यों भा रहा? जिस जमाने को जिया नहीं, उसी में खुद को तलाश रही नई पीढ़ी

दो माह पहले बंद कर दिया गया कार्यालय

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब दो माह पहले जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कठहल कोचा स्थित संगठन का प्रदेश कार्यालय बंद कर दिया गया और आरोपी वहां से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ितों के सामने अपनी रकम वापस पाने को लेकर परेशानी खड़ी हो गई. मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है.

विभिन्न योजना के नाम पर की गई ठगी

Image

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर चुनाव: 65 प्रत्याशी मैदान में, 4214 मतदाता तय करेंगे 21 कार्यकारिणी सदस्य

आरबीआई ने खाता फ्रीज किया, तब हुआ खुलासा

गिरिडीह के पचंबा में ठगी का मामला सामने आने के बाद राधास्वामी संगठन के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इनमें से चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अमित सिन्हा और राधास्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मालिक दीपक शर्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है. मामले में गिरिडीह पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए जाने के बाद राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने इस बात का खुलासा किया कि राधास्वामी संगठन से जुड़ी कंपनियों के खातों को आरबीआई ने फ्रीज कर दिया है.

इसके बाद लूट-खसोट के इस धंधे का खुलासा हुआ. कंपनी की गतिविधियां 2010 से चल रही थीं और काफी संख्या में लोग इससे जुड़े हुए थे. गिरिडीह के मुख्यालय टू डीएसपी आरके राणा ने बताया कि राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा को तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था. पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं. कंपनी के निदेशकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. निदेशकों की भी गिरफ्तारी शीघ्र होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola