झारखंड चेंबर चुनाव: गहमागहमी के बीच हरमू स्थित मारवाड़ी भवन में चल रही वोटिंग

Updated:
विज्ञापन

हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चल रही वोटिंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए मारवाड़ी भवन में मतदान जारी है. 4214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

उत्तम महतो की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह नौ बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई. चुनाव मैदान में उतरी तीनों टीमों के प्रत्याशी और उनके समर्थक भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए. समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर अपनी टीम के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे.

प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच अपनी-अपनी टीम का विजन और प्राथमिकताएं भी रखीं. मतदान केंद्र के आसपास दिनभर चुनावी सरगर्मी बनी रही. कई प्रत्याशी लगातार व्यवसायियों से संवाद करते और अपने पक्ष में समर्थन जुटाते नजर आए.

ये भी पढ़ें- गुमला में लंबित वारंटों पर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

4214 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मारवाड़ी भवन में मतदान को लेकर सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं. मतदान शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में व्यवसायी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. चुनाव में कुल 4214 मतदाता मतदान करेंगे. मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होना है. वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर व्यवसायी समुदाय में भी उत्सुकता बनी हुई है. तीनों टीमों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

जाम से बचने के लिए पैदल और साइकिल से पहुंचे चुनाव पदाधिकारी

चुनाव के दौरान हरमू रोड पर जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने सभी सदस्यों से पैदल या साइकिल से मतदान केंद्र आने की अपील की थी. इसका असर भी देखने को मिला. कई सदस्य अपने परिजनों के साथ पैदल मतदान करने पहुंचे. चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर खुद साइकिल चलाकर मतदान केंद्र पहुंचे, जबकि पवन शर्मा पैदल ही मारवाड़ी भवन पहुंचे.

ये भी पढ़ें- HEC में मेडिकल सुविधा पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 3 लाख की सीमा बढ़ाने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola