अश्लील हरकत और धमकी देकर रुपये लेने का आरोप, महिला ने थाने में दिया आवेदन
गुमला के अंबेराडीह बाजार में महिला के साथ अश्लील हरकत और 10 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
गुमला. गुमला थाना क्के अंबेराडीह बाजार में मीट भूनने का काम करने वाली एक महिला ने युवक पर अश्लील हरकत करने, धमकी देकर 10 हजार रुपये लेने और बाजार से बाहर खींचकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है.
मामले को लेकर कोयनारा टोंगरी टोली निवासी सुमित्रा देवी ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सुमित्रा देवी ने कहा है कि 10 सितंबर 2026 को अंबेराडीह बाजार में मीट भूनने का काम कर रही थी.
इसी दौरान वृंदा बहवार टोली निवासी प्रमोद उरांव उसके पास आया और अश्लील बातें करने लगा. आरोप है कि युवक ने महिला के शरीर के कई अंगों पर हाथ लगाया तथा धमकी देकर 10 हजार रुपये ले लिए.
इसके बाद उसे बाजार से बाहर खींचकर ले जाने का प्रयास किया. आवेदन में महिला ने बताया है कि घटना देखकर बसिया के ओकबा टेंगरा गांव निवासी रामजीत गोप, कालू गोप और राजू गोप वहां पहुंचे. तीनों उसके बड़ी दीदी के पुत्र हैं और उसके यहां मेहमान आये हुए थे.
महिला के अनुसार, तीनों युवकों ने आरोपी प्रमोद उरांव को थप्पड़ मारकर उसे बचाया. पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपी प्रमोद उरांव के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए