विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप 13 सितंबर को गुमला में करेंगे मरीजों की जांच
रांची के प्रसिद्ध चर्म और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप 13 सितंबर को गुमला के नीलेश मेडिकल हॉल में मरीजों को परामर्श देंगे. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
गुमला. रांची व सीएमसी वैलोर के चर्म, कुष्ठ, थायराइड एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप 13 सितंबर को गुमला आयेंगे. वे रविवार को गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित नीलेश मेडिकल हॉल में मरीजों की जांच करेंगे. मरीजों की जांच का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है.
इस दौरान चर्म रोग, कुष्ठ रोग, थायराइड और मधुमेह से संबंधित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे. मरीजों को अपनी बीमारी से संबंधित पुरानी जांच रिपोर्ट और चिकित्सकीय दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गयी है, ताकि चिकित्सक को बीमारी की स्थिति समझने में सुविधा हो.
डॉक्टर के गुमला आगमन और मरीजों की जांच की जानकारी दिलीप नीलेश ने दी. उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान मरीज नीलेश मेडिकल हॉल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच और परामर्श ले सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए