तापकारा में दुर्गा पूजा समिति की नयी कमेटी गठित
अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
पालकोट के तापकारा गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ। रोहित नायक को अध्यक्ष और अजय सिंह को सचिव चुना गया। पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
पालकोट, गुमला: प्रखंड के तापकारा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक रोहित नायक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दुर्गा पूजा हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजनोत्सव के सफल संचालन के लिए समिति के नये पदाधिकारियों का चुनाव किया गया.
सर्वसम्मति से रोहित नायक को अध्यक्ष, अजय सिंह को सचिव और प्रमोद नायक को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं पहान भगत को मुख्य संरक्षक, सुरेश नायक व मोती राम केवट को संरक्षक तथा आचार्य पवन कुमार मिश्रा को बनाया गया. हेमंत नायक और अनमोल महतो को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गयी.
बैठक में अष्टमी की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर पुरोहित लखन मिश्रा, विवेक साहू, श्याम नायक, सुरेश नायक, उपेंद्र सिंह, रविंद्र महतो, सुरेश महतो, नरेंद्र महतो, नकूल नायक, अमित नायक समेत ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए