गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 सितंबर को मनेगा इंजीनियर्स डे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 सितंबर को सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर्स दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।

विज्ञापन

गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 सितंबर को महान इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे मनाया जायेगा. इस अवसर पर कॉलेज में विविध कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो होंगे.

विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य प्रशासी पदाधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि कॉलेज में हर वर्ष 15 सितंबर को सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे मनाया जाता है. समारोह में प्रेरक भाषणों की श्रृंखला, सांस्कृतिक प्रदर्शन, लोक नृत्य, इंजीनियरिंग मॉडलों की प्रदर्शनी, मंचीय कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola