Malayalam OTT Releases: मई के पहले हफ्ते में OTT पर मलयालम फिल्मों का जलवा, एक साथ रिलीज होंगी ये 3 धांसू फिल्में

Updated:
विज्ञापन

इस हफ्ते मलयालम OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Malayalam OTT Releases: इस वीकेंड नेटफ्लिक्स और जी5 पर रिलीज हो रही हैं दमदार मलयालम फिल्में. जानें पूरी लिस्ट और चुनें अपने मूड के हिसाब से बेस्ट एंटरटेनमेंट.

विज्ञापन

Malayalam OTT Releases: अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो मलयालम सिनेमा आपके लिए शानदार ऑप्शन लेकर आया है. चाहे आपको कॉमेडी पसंद हो, सस्पेंस या फिर तेज रफ्तार वाला एक्शन, इस हफ्ते की लिस्ट में हर मूड के लिए कुछ न कुछ जरूर मिलेगा. खास बात यह है कि इस बार नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार मलयालम फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो आपके वीकेंड को पूरा एंटरटेनिंग बना देंगी. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-सी फिल्में देखने लायक हैं.

विज्ञापन

आदु 3: वन लास्ट राइड – पार्ट 1 (Aadu 3)

कहां देखें: ZEE5
कब: 1 मई 2026

यह फिल्म बहुत ही दिलचस्प है. इसकी कहानी साल 2370 की है, जहां दुनिया के संसाधन खत्म हो रहे हैं और एक खतरनाक संगठन समय को बदलने की कोशिश कर रहा है. फिल्म में ‘शाजी पापन’ और उनकी गैंग की कहानी दिखाई गई है. इसमें पुरानी और नई दुनिया को जोड़कर दिखाया गया है. यह फिल्म एक सस्पेंस पर खत्म होगी, जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट आएगा.

राक्षसा (Rakasa – मलयालम डब)

कहां देखें: Netflix
कब: 1 मई 2026

यह एक ड्रामा फिल्म है जो ‘वीरू’ नाम के लड़के की है. वीरू अमेरिका से अपने गांव वापस आता है ताकि अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर सके. लेकिन गांव पहुंचते ही उसे पता चलता है कि उसकी शादी किसी और से होने वाली है. दुखी होकर वीरू एक पुराने और डरावने किले के पास सो जाता है. इसके बाद उसके साथ क्या-क्या अजीब होता है, यही फिल्म की असली कहानी है.

बाइकर (Biker – मलयालम डब)

कहां देखें: Netflix
कब: 1 मई 2026

एक्शन प्रेमियों के लिए ‘बाइकर’ एक बेहतरीन फिल्म है. यह एक ऐसे होनहार बाइक राइडर की कहानी है, जो अपना करियर छोड़ चुका होता है. लेकिन अपने परिवार के बिगड़े रिश्तों को सुधारने और अपना सम्मान वापस पाने के लिए वह फिर से रेसिंग की दुनिया में लौटता है. फिल्म में आपको बहुत ही शानदार बाइक रेसिंग देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, ‘Mirzapur: The Film’ को लेकर बताया कैसा होगा उनका नया अवतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola