पुरोहित ईश्वर के प्रतिनिधि होते हैं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग धर्मप्रांत के लिए फादर अनुरंजन व रांची प्रोविंस के लिए फादर मुकूल बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के बनारी पल्ली में बुधवार को पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम हुआ. मौके पर हजारीबाग धर्मप्रांत के लिए फादर अनुरंजन व रांची प्रोविंस के लिए फादर मुकूल का अभिषेक किया गया. इसके मुख्य अतिथि हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो […]
विज्ञापन
हजारीबाग धर्मप्रांत के लिए फादर अनुरंजन व रांची प्रोविंस के लिए फादर मुकूल
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के बनारी पल्ली में बुधवार को पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम हुआ. मौके पर हजारीबाग धर्मप्रांत के लिए फादर अनुरंजन व रांची प्रोविंस के लिए फादर मुकूल का अभिषेक किया गया. इसके मुख्य अतिथि हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो व रांची के बिशप चार्ल्स सोरेंग थे. जबकि सहयोगी पुरोहित के रूप में रांची के प्रोविंसयल फादर मरियानुस, गुमला के विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू, गुमला के पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का सहित 55 पुरोहित थे. सबसे पहले बिशप व पुरोहितों का लड़कियों द्वारा प्रवेश गान व नाच के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद वेदी के समीप बिशप द्वारा पूजा करायी गयी. इसके बाद डिकन के परिजनों ने अपने बेटों को बिशप के समक्ष सौंपा.
बिशप द्वारा पवित्र तेल मलन, हस्तारोपण, शांति चुंबन सहित सात धर्मविधि द्वारा सभी का अभिषेक किया गया. मौके पर हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो ने कहा कि पुरोहित ईश्वर के प्रतिनिधि होते हैं. मनुष्य व ईश्वर के बीच की कड़ी के रूप में पुरोहित काम करते हैं. लोगों को ईश्वर का अनुभव कराने का काम पुरोहित करते हैं. आज हमारे बेटों को प्रभु ने मानव कल्याण के लिए अपने चरवाहे के रूप में चुना है. प्रभु यीशु ने मानव कल्याण के लिए अपना समस्त जीवन व अपना प्राण त्याग दिये. उसी तरह आज हमारे ये पुरोहित अपने प्रभु का संदेश सभी लोगों के बीच पहुंचायेंगे. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु इस संसार में शांति, प्रेम व दया का संदेश लेकर आये थे.
उसी संदेश को समस्त संसार में फैलाने के लिए अपने दूत के रूप में इन दोनों बेटों को चुना है. बिशप चार्ल्स सोरेंग ने कहा कि एक पुरोहित का काम कठिन जरूर होता है. लेकिन ईश्वर की आशीष से पुरोहित अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हुए मानव की सेवा करता है. मानव के कल्याण के लिए पुरोहित अपना पूरा जीवन समर्पित करते हैं. यह बहुत बड़ा बलिदान है. समय के साथ ईसाई मिशनरी इस क्षेत्र में मजबूत हुआ है. इसका श्रेय इस क्षेत्र के पुरोहितों को जाता है. हम सभी मानव व समाज के कल्याण के लिए काम करें. ईश्वर व मानव सेवा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग पुरोहित बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










