बिशुनपुर के बरटोली में शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई

Published at :19 Jan 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
बिशुनपुर के बरटोली में शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई

बिशुनपुर. अखिल भारतीय रामरेखा बाबा सेवा संस्थान द्वारा बिशुनपुर के बरटोली स्थित शिव मंदिर में शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विविध धार्मिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ. इस अवसर पर गुमला, टोटो, घाघरा, सेन्हा व बनालात की 701 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. महिलाएं नदी से कलश में जल भर कर मंदिर पहुंचीं. जहां […]

विज्ञापन
बिशुनपुर. अखिल भारतीय रामरेखा बाबा सेवा संस्थान द्वारा बिशुनपुर के बरटोली स्थित शिव मंदिर में शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विविध धार्मिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ. इस अवसर पर गुमला, टोटो, घाघरा, सेन्हा व बनालात की 701 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. महिलाएं नदी से कलश में जल भर कर मंदिर पहुंचीं.
जहां महिलाओं ने परिक्रमा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इसके बाद यज्ञाचार्य पंडित अर्जुन पाठक समेत पंच ब्राह्मणों ने वेदी पूजा व मंडप प्रवेश पूजा कर भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ रुद्राभिषेक यज्ञ कराया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महाआरती उतारी. इस दौरान संत महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें रामरेखा बाबा, यज्ञाचार्य पंडित अर्जुन पाठक व रामरेखा बाबा सेवा संस्थान के संस्थापक ऋषिकेश मिश्र को सम्मानित किया गया. मौके पर रामरेखा धाम के महंत उमाकांत दास जी महाराज ने कहा भगवान राम के चरण में ही मोक्ष की प्राप्ति है.
रामरेखा बाबा ने जिस तरह अपना सर्वस्व जीवन सेवा के लिए लगाकर राम के चरणों में समर्पित कर दिया था. उसी तरह प्रत्येक मनुष्य उनके पद चिन्हों में चले और अपने जीवन को सेवा में लगा कर प्रभु राम को समिर्पत कर दें. तभी मोक्ष की प्राप्ति होगी. रामरेखा धाम के महंत उमाकांत महाराज ने सनातन धर्म के मार्ग में ही उन्नित का रास्ता बताया और बाबा सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर शंकर पांडेय, लक्ष्मी नारायण सिंह, चंद्रदेव बैगा, जिला परिषद सदस्य सावित्री देवी, सांसद प्रतिनिधि रवींद्र भगत, प्रमुख राम प्रसाद बड़ाईक, बीडीओ उदय कुमार सिन्हा, राजकुमार गुप्ता, जतरी देवी, देवंती देवी, सनी उरांव, ऋषिकेश मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola