गुमला के सभी दर्शनीय स्थलों का होगा विकास

Published at :17 Jan 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला के सभी दर्शनीय स्थलों का होगा विकास

गुमला में बस पड़ाव व मार्केट कांप्लेक्स के लिए जमीन खोजने का निर्देश गुमला : विकास भवन में उपायुक्त श्रवण साय ने जमीन की ऑनलाइन सेवा संबंधी बैठक की. इसमें जमीन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं, पर्यटन स्थलों के विकास सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की. डीसी ने बताया कि 26 जनवरी से जमीन संबंधी ऑनलाइन […]

विज्ञापन
गुमला में बस पड़ाव व मार्केट कांप्लेक्स के लिए जमीन खोजने का निर्देश
गुमला : विकास भवन में उपायुक्त श्रवण साय ने जमीन की ऑनलाइन सेवा संबंधी बैठक की. इसमें जमीन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं, पर्यटन स्थलों के विकास सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की. डीसी ने बताया कि 26 जनवरी से जमीन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जमीन की ऑनलाइन म्यूटेशन सहित अन्य कार्य ऑनलाइन संपादित किये जायेंगे. श्री साय ने विकास एजेंडा के तहत लंबित बिल, वसूली, दाखिल खारिज, तहसील एवं कार्य की प्रगति का रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया है. उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए जमीन संबंधी मामले पर जगह चिह्नित कर उपलब्ध कराने को कहा है.
गुमला में मार्केट कांप्लेक्स एवं बस पड़ाव के लिए सदर अंचलाधिकारी को जगह चिह्नित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस पर सीओ ने बताया कि बस पड़ाव के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है.
श्री साय ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में सदभावना भवन बनना है. मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनेगा. इसमें स्पोर्ट्स, मीटिंग कराने की सुविधा, 500 से 1000 आदमी के बैठने की क्षमता के साथ रहने आदि की सुविधा हो. इसके लिए सभी अंचल अधिकारियों को कम से कम 50 डिसमिल जगह चिह्नित कर प्रस्ताव रखने का निर्देश दिया गया.
उपायुक्त ने कहा कामडारा एवं डुमरी में कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बनाया जायेगा. साथ ही जिले के दर्शनीय स्थल आंजन धाम, टांगीनाथ धाम, बाघमुंडा जलप्रपात, नागफेनी, नवरत्नगढ़, देवगांव, देवाकी बाबाधाम सहित सभी दर्शनीय स्थलों को चिह्नित कर डेवलप करने की बात कही. दर्शनीय स्थलों पर जगह चिह्नित कर गेस्ट हाउस बनाना है. जिले में कल्याण विभाग द्वारा नौ बालक-बालिकाओं के आवासीय विद्यालयों पर छात्रवास बनाया जायेगा. इसके लिए कल्याण पदाधिकारी को जल्द से जल्द कार्य कराने का निर्देश दिया है. मौके पर एसी आशोक शिकारी कच्छप, गुमला एसडीओ केके राजहंस, बसिया एसडीओ अमर कुमार व सभी सीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola